आई.ओ.एल.ओ.पी. के मैनेजिंग डायरैक्टर द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात
चंडीगढ़
– पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देते हुए आई.ओ.एल. कैमीकल्ज़ एंड
फार्मास्यूटीकल लिमिटड (आई.ओ.एल.ओ.पी.) ने आज गाँव धौला (बरनाला) में स्थित
यूनिट का विस्तार करने और रायकोट में सहायक यूनिट स्थापित करने की योजनाओं
का ऐलान किया जिससे कुल 347 करोड़ का निवेश होगा। कंपनी के मैनेजिंग
डायरैक्टर वरिन्दर गुप्ता ने यहाँ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ
मुलाकात करके उनको प्रोजैक्टों संबंधी यह जानकारी दी। यह कंपनी विश्व में
बुपरोफिन का सबसे अधिक निर्माण करती है जिसका 30 प्रतिशत ग्लोबल मार्केट
शेयर होने के साथ-साथ विश्व में ईसो-बुटल बैन्ज़ीन के निर्माण में विश्व
में दूसरा स्थान है। यह कंपनी बरनाला में 300 करोड़ रुपए का पड़ाववार निवेश
करेगी। श्री गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि इससे प्रत्यक्ष तौर पर 800
लोगों और अप्रत्यक्ष तौर पर 1000 लोगों को रोजग़ार हासिल होगा
आई.ओ.एल.ओ.पी. द्वारा अपने सहायक यूनिट (विवाशेम इंटरमैडीएट्स प्राईवेट
लिमिटड) के द्वारा और 47 करोड़ रुपए के निवेश के साथ औद्योगिक फोकल
प्वाइंट, रायकोट में नये मैनुफ़ेक्चरिंग फैसिलिटी की स्थापना की जा रही है।
श्री गुप्ता ने बताया कि इस प्रोजैकट से 150 लोगों को प्रत्यक्ष और 300
लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजग़ार हासिल होगा।श्री गुप्ता ने कैप्टन
अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने उद्योग को 5 रुपए प्रति
यूनिट मुहैया करवाने के साथ-साथ उद्योग के लिए विशेष रियायतें देने के लिए
नीति लाने समेत उद्योग की अहम माँगें पूरी की और राज्य में कामगार और उनके
उद्योगों के साथ रिश्तों को सुखदाई बनाने को यकीनी बनाया। उन्होंने पंजाब
सरकार के वन स्टॉप ऑफिस (इनवैस्ट पंजाब) की सुविधा की प्रशंसा की जिसने
आई.ओ.एल.ओ.पी. के योजना को हकीकत में बदला।आई.ओ.एल.ओ.पी. साल 1986 से भारत
में फार्मास्यूटीकल सैक्टर के प्रमुख ग्रुपों में से एक है जिसका 700 करोड़
का संयुक्त निवेश और वित्तीय साल 2019 के लिए 1700 करोड़ रुपए के सालाना
कारोबार का लक्ष्य है।