खेल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का BCCI ने ठुकराया निमंत्रण

पीएसएल फाइनल में शामिल होने का पीसीबी का निमंत्रण BCCI ने ठुकराया
कराची – पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल फाइनल में शामिल रहने का आमंत्रण बीसीसीआई को भेजा था लेकिन आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर, जो कि भारतीय हैं, और बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने निजी कारणों से आने से इंकार कर दिया। भारत और पड़ोसी देश पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच बीसीसीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से मिले पीएसएल फाइनल में शामिल होने के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। पीसीबी के अध्यक्ष एहसान मनि ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने 17 मार्च को यहां होने वाले पीएसएल फाइनल में उपस्थित होने का उनका निमंत्रण ठुकरा दिया है।

पीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने आईसीसी और उससे मान्यता प्राप्त बोर्ड को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) फाइनल में उपस्थित रहने का आमंत्रण भेजा था लेकिन आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर, जो कि भारतीय हैं, और बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना ने निजी कारणों से आने से इन्कार कर दिया।

मनि ने कहा, ‘खन्ना और मनोहर दोनों ने निजी कारणों से टूर्नमेंट का फाइनल देखने के लिए पाकिस्तान आने से इंकार कर दिया।’ उन्होंने कहा कि आईसीसी मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्ड्सन इस मैच को देखने के लिए कराची आएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eighteen − eight =

Most Popular

To Top