भारत

जम्मू बस स्टैंड पर धमाका, 1 की मौत 30 से ज्यादा घायल

जम्मू के एक बस अड्डे पर हुए विस्फोट में 1 की मौत और 30 से ज्यादा घायल हुए हैं। हमलावरों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हमले को आतंकियों की बौखलाहट का नतीजा बताया है।

जम्मू के मुख्य बस स्टैंड में आतंकवादियों द्वारा दिन दहाड़े हथगोला फेंके जाने के विस्फोट में 1 की मौत हो गई है जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हमले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आतंकी बौखलाकर कर मासूमों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × 1 =

Most Popular

To Top