भारत

प्रधानमंत्री ने जारी किए दिव्यांगजनों के अनुकूल नए सिक्कों की श्रृंखला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में दिव्यांगजनों के अनुकूल नए सिक्के जारी किये। इन में 1, 2, 5, 10 और 20 रुपये मूल्य के नए सिक्के शामिल हैं। अपने आधिकारिक निवास लोक कल्याण मार्ग पर आय़ोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने दिव्यांगजनों से बातचीत भी की।

प्रधानमंत्री ने नए सिक्के जारी किए हैं। इन सिक्को को तैयार करने में ख़ासतौर पर दृष्टिबाधित लोगों का ख़्याल किया गया है। नए सिक्को के चलन से दृष्टिबाधित लोग आसानी से मुद्रा की पहचान कर सकेंगे। समाज में सभी की जीवन सम्मान से भरा हो आत्मविश्वास भरपूर हो। प्रधानमंत्री ने लोककल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर दिव्यांगजनों से मुलाक़ात की और विशेषतौर पर डिज़ाइन किए सिक्के जारी किए। ये नए सिक्के दृष्टिबाधित लोगों के लिए कई मुश्किले आसान करेंगे।

मौजूदा केंद्र सरकार दिव्यांगजन को सशक्त करने के लिए लगातार क़दम उठाती रही है। सुगम्य भारत भी एक ऐसा कार्यक्रम है जिसके तहत नए बनने वाले इंफ्रा में दिव्यांगजनों की सुविधा का उचित ख़्याल रखा जा रहा है। 1रु. 2रु. 5 रु. 10रु. और 20रु. के नए सिक्के जारी होने पर लोगों ने ख़ुशी ज़ाहिर की। इन नए सिक्कों को नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिज़ाइन फॉर डिजाइन ने तैयार किया है और इसका मुद्रण एसपीएमसीआईएल ने किया। इनमें 20रु. का सिक्का 12 कोणीय होगा बाक़ी सिक्के गोलाकार होंगे। सिक्के जारी होने के मौक़े पर वित्त मंत्री अरुण जेटली भी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

six − 3 =

Most Popular

To Top