फॉक्स स्टार स्टूडियो के एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे भारत के सबसे बड़े डिजिटल शो के लीड स्टार्स, सैफ अली खान और अली फज़ल
मुंबई – लोगों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड
एक्टर्स सैफ अली खान और अली फज़ल एक कॉमेडी हॉरर फीचर फिल्म में एक साथ नजर
आएंगे, जिसका टाइटल है ‘भूत पुलिस’ और इसे दुनिया भर में सबसे प्रतिष्ठित
स्टूडियो में से एक फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।
देश के सबसे सफल वीडियो ऑन डिमांड सीरीज़, यानी नेटफ्लिक्स के सेक्रेड
गेम्स तथा एमेज़ॉन प्राइम के मिर्ज़ापुर के लीड एक्टर्स, अब बड़े पर्दे पर
एक साथ नजर आने वाले हैं। फॉक्स स्टार स्टूडियोज की ओर से ट्विटर के जरिए
इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी गई, जिसका डायरेक्शन पवन कृपलानी
करेंगे। इस फिल्म में दंगल फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी हैं। इस फिल्म
की शूटिंग इसी साल अगस्त महीने में शुरू होगी।