पंजाब

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा श्री दुर्गियाना मंदिर के सरोवर की कार सेवा का शुभारंभ

मंदिर को एक करोड़ रुपए देने का ऐलान मंदिर को और ज़मीन देने का भी दिया भरोसा
अमृतसर – मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने महाशिवरात्री के शुभ अवसर पर समूह पंजाबियों को बधाई देते हुए कहा कि भाईचारक सांझ और धार्मिक सद्भावना के साथ त्योहार मनाना पंजाब की परंपरा है और इस अवसर परश्री दुर्गियाना मंदिर के सरोवर की कार सेवा का शुभारंभ करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हो रहा है। उन्होंने इस अवसर पर सरोवर में टक लगाकर कार सेवा का आरंभ किया। बताने योग्य है कि सरोवर की यह तीसरी कार सेवा है, इससे पहले 1975 और 1999 में यह सेवा की जा चुकी है। इस मौके पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुँचने की आशा की जा रही है।  उन्होंने इस मौके पर संगत को संबोधन करते हुए मंदिर के विकास के लिए एक करोड़ रुपए देने का ऐलान करते हुए मंदिर की ज़रूरतों के लिए ट्रस्ट की माँग पर और ज़मीन देने का भरोसा भी सरकार की तरफ से दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ख़ुशी का इज़हार करते हुए बताया कि हमारी सरकार ने लंगर पर लगने वाले जी एस टी को माफ किया था, जिस कारण केंद्र सरकार को भी यह टैक्स माफ करना पड़ा और आज यह लंगर लोगों की खाद्य ज़रूरतें पुरी कर रहा है। उन्होंने राज्य की शांती और सद्भावना को ख़त्म करने की चल रही चालों पर चिंता ज़ाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार यह कदाचित बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्री दुर्गियाना मंदिर में माथा टेका और राज्य की शांती, सद्भावना और समूचे विकास के लिए अरदास की। मंदिर कमेटी द्वारा प्रधान श्री रमेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व मेें मुख्यमंत्री को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।  इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री ओ. पी. सोनी ने बताया कि आज 20 साल के अरसे के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को यह कार सेवा शुरू करने का सौभाग्य मिला है और इस मंदिर की स्थापना 1925 में दशहरे वाले दिन पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा नींव पत्थर रखकर की गई थी और यहाँ दुर्गा माता, सीता माता और श्री हनूमान जी का मंदिर है। दूसरों के अलावा इस मौके पर पंचायत मंत्री स. तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, राजस्व और सिंचाई मंत्री श्री सुखबिन्दर सिंह सुख सरकारिया, लोकसभा मैंबर स. गुरजीत सिंह औजला, मेयर स. करमजीत सिंह रिंटू, डिप्टी कमिशनर स. शिवदुलार सिंह ढिल्लों, कमिशनर पुलिस श्री एस श्रीवास्तव, विधायक श्री राज कुमार वेरका, विधायक स. इन्दरबीर सिंह बुलारिया, विधायक श्री सुनील दत्ती, सीनियर डिप्टी मेयर श्री रमन बख्शी, कांग्रेस के शहरी प्रधान श्रीमती जतिन्दर सोनी, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर श्री हिमांशू अग्रवाल, एस डी एम श्री विकास हीरा, यूथ नेता गुरदेव सिंह झीता भी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

16 − 12 =

Most Popular

To Top