बुल्गारिया में डेन कोलोव अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बजरंग
पुनिया ने 65 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। बजरंग ने अपना
स्वर्ण पदक भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनन्दन वर्तमान को समर्पित
किया। विनेश फोगाट ने 53 किलो में रजत पदक जीता। फाइनल में विनेश को चीन
की कियान यू पेंग से 2-9 से हार का सामना करना पड़ा।
बुल्गारिया के
सोफिया में चल रहे डेन कोलोव-निकोला पेट्रोव इंटरनेशनल मीट में भारतीय
पलवानो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण और 4 रजत पदक अपने नाम कर लिए
है। भारत के लिए बजरंग पुनिया और पूजा ढांडा ने स्वर्ण जीतने में सफलता
पाई। बजरंग ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल के फाइनल में अमेरिका के जॉर्डन माइकल
ओलिवर को 12-3 से हराया। बजरंग भी अपने तीनों मैच जीतने में सफल रहे।
उन्होंने सेमीफाइनल में रूस के एडुअर्ड ग्रिगोरेव को हराया था। 2018 वर्ल्ड
चैम्पियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पूजा ने 59 किग्रा फ्रीस्टाइल में गोल्ड
मेडल जीता। इसी कैटेगरी में भारत की सरिता देवी ने सिल्वर हासिल किया।
इन
दोनों के अलावा तीन अन्य भारतीय रेसलर्स ने रजत पदक जीते। 65 किग्रा के
फाइनल में साक्षी मलिक को हार का सामना करना पड़ा है। साक्षी के अलावा
सरीता मोर ने महिलाओं के 59 किग्रा वर्ग में और पुरूषों की फ्रीस्टाइल
स्पर्धा में संदीप तोमर को 61 किग्रा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं
महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में विनेश फोगट को भी रजत पदक से संतोष करना
पड़ा। विनेश को फाइनल में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वालीं
चीन की कियानयू पंग से शिकस्त मिली।