जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच
मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सीआरपीएफ के तीन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2
जवान भी शहीद।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में
आतंकियों के साथ पिछले तीन दिन से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को
कामयाबी मिली है। रविवार को दो और आतंकियों को मार गिराया गया है। इस
मुठभेड़ में अब तक पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो चुके हैं। एनकाउंटर के दौरान
शहीदों में तीन सीआरपीएफ जवान और दो जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान शामिल हैं।
मुठभेड़
स्थल पर जॉइंट ऑपरेशन अभी जारी है।’ जानकारी के मुताबिक, आतंकी एक घर में
छिपे हुए थे। सुरक्षाकर्मी एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को जब मलबे की तलाशी
कर रहे थे तभी अचानक एक आतंकी निकलकर फायरिंग करने लगा था।