प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर से फोन पर की बातचीत, बातचीत में
पीएम ने शांति, सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने आतंकवाद पर जतायी चिंता।
दोनों नेताओं ने क्षेत्र की स्थिति पर की चर्चा.
प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद बिन खलीफा अल थानी के साथ
टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुरक्षा और शांति के लिए
आतंकवाद गंभीर खतरा बना हुआ है। उन्होंने आतंकवाद के हर स्वरूप को खत्म
करने के लिए संबंधित पक्षों द्वारा तुरंत कार्रवाई करने की आवश्यकता पर बल
दिया।
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक मोदी ने कहा
कि भारत कतर के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करना चाहता है जो इसका करीबी
मित्र है। दोनों नेताओं ने क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की।