संसार

नशे में धुत कैप्टन ने रूसी कार्गो जहाज से पुल में मारी टक्कर

सियोल- एक रूसी कार्गो जहाज दक्षिण कोरिया में गुरूवार को बुसान तट परग्वांगवान ब्रिज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस जहाज का कैप्टन नशे में था,जिसने पुल में टक्कर मार दी। इसके बाद उसने घटनास्थल से भागने की कोशिश की, लेकिन उसे हिरासत में ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी जारी हुआ है, जिसमें जहाज पुल से टकराते हुए दिखाई दे रहा है। दक्षिण कोरियाई कोस्टगार्ड (केसीजी) के अधिकारियों ने कहा कि जहाज में शराब पीना पूरी तरह से वैध है, लेकिन कैप्टन के खून में अल्कोहल स्तर 0.086 प्रतिशत पाया गया जो कानूनी सीमा 0.03 प्रतिशत से बहुत ज्यादा है।केसीजी के अनुसार, सीग्रेन्ड 1,495 टन लोहे के पाइप को उतारने के लिए यह जहाज बुधवार सुबह करीब 9 बजे बुसान पहुंचा। यह गुरुवार को व्लादिवोस्तोक, रूस से 1,415 टन स्टील लेकर रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसा के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन सुरक्षा निरीक्षण के लिए पुल के एक हिस्से को बंद कर दिया गया है।बता दें कि ग्वांगवान ब्रिज की दूरी 7.4 किमी है और यह दक्षिण कोरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर में स्थित है। रात में यह अपने शानदार प्रकाश के कारण एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

14 − two =

Most Popular

To Top