संसार

फ्रांस आतंक के खिलाफ़ लड़ाई में भारत के साथ

फ्रांस ने कहा कि वो अपनी ओर से हरसंभव ऐसी कोशिशें करेगा जिससे पुलवामा में हुए भयानक हमले के जिम्मेदार तत्वों पर प्रतिबंध लगे
फ्रांस ने हर तरह के आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई में भारत के साथ अपनी पूरी एकजुटता का संकल्प दोहराया है। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-यूएस ली ड्रीयान ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद जताई और भारतीय वायु सेना के चालक अभिनंदन वर्दमान की रिहाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि फ्रांस अपनी ओर से हरसंभव ऐसी कोशिशें करेगा जिससे पुलवामा में हुए भयानक हमले के जिम्मेदार तत्वों पर प्रतिबंध लगे। फ्रांस आज से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बन गया है। इस बीच अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक ताज़ा प्रस्ताव प्रस्तुत किया है जिसमें पाकिस्तान से संचालित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की व्यवस्था है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × four =

Most Popular

To Top