रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से फोन पर की बात;
पुलवामा आतंकवादी हमले पर दु:ख जताते हुए कहा हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई
में भारत साथ
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने
गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके पुलवामा आतंकवादी हमले
पर दु:ख जताया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रति एकजुटता व्यक्त
की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पीएम मोदी ने
सीमापार से आतंकवादी हमलों से अपने हितों की रक्षा के लिए भारत के
प्रयासों के प्रति समर्थन जताने के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया।
प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर हुई इस बातचीत के दौरान आतंकवाद से निपटने में
द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहरायी।