संसार

बेनतीजा रही शिखर वार्ता, एटमी हथियार पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन में नहीं हुआ करार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच की हनोई शिखर वार्ता बेनतीजा रही है। ट्रंप ने कहा है कि दोनों के रिश्तों में गर्मजोशी बरकरार है लेकिन तीसरी शिखर वार्ता का प्रस्ताव नहीं है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच परमाणु शिखर वार्ता बिना किसी समझौते के बृहस्पतिवार को अचानक समाप्त हो गई। दोनों नेता संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने में असफल रहे और बातचीत गतिरोध के बीच समाप्त हो गई। हालांकि संयुक्त बयान पर दोनों नेताओं का हस्ताक्षर करना पहले से निर्धारित था। बैठक समाप्त होने के बाद ट्रंप ने कहा कि उन्होंने प्रतिबंध हटाए जाने की किम जोंग की मांगों को देखते हुए वहां से ”जाने” का फैसला किया।

वार्ता भले ही गतिरोध के बीच खत्म हुई हो लेकिन ट्रंप ने कहा कि दोनों के बीच गर्मजोशी है और उम्मीद है कि यह बनी रहेगी। उन्होंने अपने ”करीबी रिश्तों” को दोहराते हुए कहा कि किम के साथ तीसरे शिखर सम्मेलन का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि वह आशावादी हैं कि हमने जो शिखर सम्मेलन से पहले और उसके दौरान जो प्रगति की, उससे वे भविष्य में बहुत अच्छा परिणाम पाने की स्थिति में हैं। ट्रंप ने उम्मीद जतायी कि किम अपनी बातों पर कायम रहेंगे।

दोनों नेताओं के सिंगापुर में पहले ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के बाद यह उनकी बहुप्रतीक्षित दूसरी मुलाकात थी। लेकिन इस हनोई वार्ता के नतीजे अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × 5 =

Most Popular

To Top