सेना ने पाकिस्तान दावों की पोल खोलते हुए हवा से हवा में मार करने वाली
एमरैम मिसाइट के टुकडे पेश किए। ये मिसाइल एफ 16 से ही मारी जा सकती है।
सेना ने कहा पाक के बम सैन्य प्रतिष्ठान के परिसर में गिरे लेकिन वे
लक्ष्यों को निशाना बनाने में नाकाम रहे, साथ ही कहा तनाव पाकिस्तान की ओर
से बढ़ाया गया है, दुश्मन उकसाएगा तो देश किसी भी स्थिति से निपटने के लिए
तैयार।
बालाकोट में आतंकी शिविरों के सफाए की भारत की कार्रवाई के
बाद बौखलाए पाक ने बुधवार को भारत के सैन्य ठिकानों की निशाना बनाने की
नाकाम कोशिश की थी। अब भारत ने पाक के तमाम दावों की पोल खोली है। गुरुवार
को तीनो सेनाओं की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में भारत ने साफ कहा कि
पाकिस्तानी वायु सेना ने विशेष तौर पर भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना
बनाया और इस दौरान उनका एफ 16 विमान मार गिराया गया।
वहीं थल सेना ने भी कहा कि पाकिस्तानी सेना लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है लेकिन हम पूरी तरह से तैयार है ।
भारतीय नौसेना ने भी कहा है कि हम हर जगह किसी भी परिस्थिति का सामना करने को तैयार है ।
उधर
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने दबाव में झुकते हुए भारतीय विंग
कमांडर अभिनंदन को रिहा करने का एलान किया है। भारत ने कहा कि वो उम्मीद
करते हैं कि कल अभिनंदन लौट आएगा।
वायुसेना ने कहा कि बालाकोट में आतंकी शिविरों को तबाह करने का हमारा प्रयास सफल रहा है।