ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा है कि सांसद 12 मार्च तक ब्रेक्ज़िट समझौते पर फिर से मतदान कर सकेंगे.
मिस्र
में आयोजित होने वाली यूरोपीय संघ-अरब लीग में हिस्सा लेने जा रही थेरेसा
मे ने इस बात को खारिज कर दिया कि इसी हफ्ते इस मुद्दे पर कोई सार्थक मतदान
भी हो सकता है.
इस बीच लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोरबाइन ने
प्रधानमंत्री थेरेसा मे पर आरोप लगाते हुए कहा कि ब्रेक्ज़िट जैसे
महत्वपूर्ण मुद्दे पर वे लापरवाही बरत रही हैं.