भारत

आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत का सहयोग करेगा सऊदी अरब

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने आतंकवाद के मुद्दे पर भारत को समर्थन देने की बात कही और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हम भारत के साथ खुफिया जानकारी बांटने समेत हर कदम पर सहयोग करेंगे.

सऊदी ने साथ ही क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की.

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने साथ ही भारत और सऊदी अरब के रिश्तों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों में काफी प्रगति हुई है और अभी भी कई क्षेत्रों में काफी संभावनाएं मौजूद हैं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

14 − seven =

Most Popular

To Top