भारत

केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई अहम फ़ैसले, तीन तलाक कानून पर अध्यादेश को हरी झंडी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तीन तलाक बिल, इंडियन मेडिकल काउंसिल, कंपनी लॉ अमेंडमेंट और बैनिंग ऑफ अन-रेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम बिल से जुड़े अध्यादेश को हरी झंडी दे दी है। साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा भी किया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में तीन फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया गया। महंगाई भत्ता 9 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किया गया है। यह एक जनवरी 2019 से लागू होगा।

अहमदाबाद मेट्रो फेज 2 और रैपिड रेल सेवा पर भी कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। इसके साथ ही तीन तलाक बिल, इंडियन मेडिकल काउंसिल, कंपनी लॉ अमेंडमेंट और बैनिंग ऑफ अन-रेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम बिल से जुड़े अध्यादेश को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दिखा दी।

सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी को गाजियाबाद के रास्ते मेरठ से जोड़ने के लिए क्षेत्रीय द्रुत परिवहन प्रणाली के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस पर 30,274 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके साथ ही केंद्रीय कैबिनेट ने नेशनल इलेक्ट्रानिक नीति को भी मंज़ूरी दे दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × 2 =

Most Popular

To Top