भारत

भारत और सऊदी अरब के बीच पांच समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत के बाद कहा कि पुलवामा में हुआ बर्बर आतंकवादी हमला इस मानवता विरोधी खतरे से दुनिया पर छाए कहर की एक और क्रूर निशानी है और दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि इस खतरे से निपटने के लिए आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों पर सभी संभव दबाव बनाने की जरूरत है.

दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए. इनमें ‘नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड’ में निवेश के लिए दोनों देशों ने एक सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए. इसके अलावा पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग पर भी एक एमओयू हुआ. दोनों देशों ने आवास के क्षेत्र में सहयोग के लिये भी एक एमओयू किया.

प्रधानमंत्री ने संयुक्त वार्ता में सऊदी अरब को भारत का सबसे मूल्यवान स्ट्रैटिजिक पार्टनर बताते हुए कहा कि सऊदी अरब, भारत की ऊर्जा सुरक्षा का महत्वपूर्ण स्रोत भी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साथ ही ज़ोर देते हुए कहा कि हमारे ऊर्जा संबंधों को सामरिक गठजोड़ में तब्दील करने का समय आ गया है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

13 + ten =

Most Popular

To Top