मनोरंजन

रणबीर कपूर और अपनी शादी को लेकर आलिया भट्ट ने दिया चौंकाने वाला बयान

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिश्ता आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में है। बता दें कि दोनों का रिश्ता निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के जरिए ही करीब आए थे। इन दिनों हर किसी की नजर इस बात पर है कि आखिर ये बी-टाउन का ये नया नवेला जोड़ा शादी के बंधन में कब बंधेगा?बताते चले कि बीते साल सोनम कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंधे है, ऐसे में अब हर किसी को रणबीर-आलिया की शादी का इंतजार है। वैसे आपको बता दें कि आलिया अपनी शादी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है।हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने कहा है कि, ‘मुझे समझ नहीं आता है कि लोगों के लिए हर समय इसी बारे में बात करने की क्या जरुरत है। लेकिन मैं खुद ही सोचती हूं कि ये आसान सा सवाल ही तो है और मेरा जवाब हमेशा वही रहेगा। मैं सिर्फ यही कहना चाहती हूं कि मैं अभी शाधी नहीं कर रही हूं। मैं एक रिश्ते में रहकर खुश हूं लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि मैं तुरंत शादी कर लूंगी।’हाल ही में सुनने में आया था कि आलिया रणबीर संग साल 2020 में सात फेरे लेने वाली है। इस बात पर आलिया ने कहा, ‘मैं ये सब सोचने के लिए काफी छोटी हूं। अगर मुझे लगेगा कि हमें इस रिश्ते में कदम आगे बढ़ाना है तो हम जरुर ऐसा करेंगे। मैंने अपने काम से शादी किया है और मेरे रिश्ते में सब कुछ ठीक है।वर्कफ्रंट की बात की जाए तो हाल ही में आलिया की नई फिल्म गली बॉय रिलीज हुई है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कारोबार कर रही है। जोया अख्तर की इस फिल्म में आलिया रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आई है। इसके अलावा आलिया ब्रह्मास्त्र और तख्त जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं रणबीर ब्रह्मास्त्र के अलावा लव रंजन की रॉम कॉम और शमशेरा जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × 2 =

Most Popular

To Top