मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राज्य विधानसभा परिसर से शिमला शहर के लिए इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री
ने इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाने के उपरांत मीडिया से बातचीत में कहा
कि शिमला शहर में ऐसी अन्य 50 बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन बसों
में आधुनिक उपकरण स्थापित किए गए है और यह बसें प्रदूषण रहित होंगी। यह
शिमला शहर के समृद्ध और स्वच्छ वातावरण की रक्षा के लिए एक कारगर कदम सिद्ध
होगा। उन्होंने कहा कि यह बस यात्रियों को प्रदूषण रहित, शोर मुक्त और
आरामदायक यात्रा का आनंद देगी।
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर, मुख्य सचिव
बी.के.अग्रवाल, मुख्य सचिव परिवहन जे.सी.शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय
कुंडू, एमडी एचआरटीसी डॉ. संदीप भटनागर सहित अन्य अधिकारी इस अवसर पर
उपस्थित थे।