पंजाब

पुलवामा हमले के कारण बलबीर सिद्धू द्वारा लाहौर दौरा रद्द

चंडीगढ़ –  जम्मू-कश्मीर में पुलवामा में सी.आर.पी.एफ. के काफि़ले पर हुए हमले के उपरांत पशुपालन और श्रम मंत्री पंजाब स. बलबीर सिंह सिद्धू ने लाहौर में होने वाली इंटरनेशनल बुफैलो कांग्रेस के लिए अपना पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया है। इस संबंधी खुलासा करते हुए स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि यूनिवर्सिटी ऑफ एनिमल एंड वैटरनरी साईंसज़, लाहौर द्वारा इंटरनेशनल बुफैलो कांग्रेस 18 से 20 फरवरी तक करवाई जा रही है। जिसमें विभिन्न देशों के नुमायंदे हिस्सा लेने के लिए पहुँच रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समागम में हिस्सा लेने के लिए वह राज्य के प्रगतिशील किसानों के साथ विशेष तौर पर जाना था परंतु पाकिस्तान के आतंकवादी जत्थेबंदी जैश-ऐ-मुहम्मद द्वारा  पुलवामा में सी.आर.पी.एफ. के काफि़ले पर किये हमले में 41 जवानों के शहीद होने के उपरांत उन्होंने यह दौरा रद्द करने का फ़ैसला किया है।उन्होंने पुलवामा हमले की सख्त शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अमन-शान्ति के विरोधी तत्वों ने देश की एकता और अखंडता को चोट मारने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जिसकी एकता और सद्भावना की ताकत के आगे यह संगठन अपने नापाक मंसूबों को हासिल करने में कभी सफल नहीं हो सकते।उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश शहीद परिवारों के साथ कंधे से कंधा जोड़ कर खड़ा है। इस हमले की सख्त निंदा करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से आज पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया गया जिसको सभी राजनैतिक दलों के समर्थन से सर्वसम्मति से पास किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eighteen − eleven =

Most Popular

To Top