चंडीगढ़ – पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पुलवामा के शहीदों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का फ़ैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि इन शहीदों के पैतृक जिलों के डिप्टी कमीशनरों को इस सम्बन्धी निर्देश दिए जा चुके हैं और इन शहीदों के अंतिम संस्कार के अवसर पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का प्रबंध करने के लिए कहा गया है। इन शहीदों में धर्मकोट, जि़ला मोगा से एच.सी./डी.वी.आर जैमल सिंह, तहसील पट्टी, जि़ला तरन तारन से सी.टी./जी.डी. सुखजिन्दर सिंह, दीनानगर, जि़ला गुरदासपुर से सी.टी./डब्ल्यू.सी. मनिन्दर सिंह अत्तरी और तहसील आनन्दपुर साहिब, जि़ला रोपड़ से सी.टी./जी.डी. कुलविन्दर सिंह शामिल हैं।