मनोरंजन

अपने और रणबीर कपूर के रिश्ते को लेकर आलिया भट्ट ने कहा – मैं पजेसिव गर्लफ्रेंड…’

आलिया भट्ट का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है जो हर बात को बेबाक सबके सामने रखती हैं। बता दें कि इन दिनों आलिया अपनी अगली फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में व्यस्त है। इस दौरान आलिया मीडिया से ना सिर्फ अपनी फिल्म बल्कि अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात कर रही है। बीते दिनों ही आलिया ने अपनी और रणबीर कपूरकी शादी को लेकर आ रही खबरों पर चुप्पी तोड़ी थी।इस दौरान आलिया ने कहा था कि अभी लोगों को हमारी शादी के लिए इंतजार करना चाहिए। बता दें कि बीते दिनों ही कई पोर्टल्स ने दावा किया कि आलिया का पजेसिव व्यवहार रणबीर को नागवार गुजर रहा है और इस वजह से वह उनसे कटते हुए दिखाई दे रहे है।हाल ही में जब आलिया से इस सिलसिले में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं पजेसिव गर्लफ्रेंड नहीं हूं। मैं अपने पार्टनर को उसका स्पेस देती हूं क्योंकि मैं ऐसे ही माहौल में पैदा हुई हूं। हम लोयल है और भरोसेमंद है और हम अपनी जिंदगी के हर एक रिश्ते में ऐसी ही उम्मीद करते है।आलिया ने आगे कहा है कि अगर जेलेसी की बात है तो हर किसी को स्कूल के दिनों में ऐसी भावना रहती है और अब वह समय जा चुका है। जिंदगी में पजेसिव रहना टाइम बर्बाद करने जैसा है।फिलहाल तो वर्कफ्रंट पर आलिया काफी व्यस्त है। बात की जाए गली बॉय की तो इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। इस फिल्म में आलिया पहली बार रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में कल्कि कोचलिन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

19 − 9 =

Most Popular

To Top