मनोरंजन

अनुराग बासु के घर सरस्वती पूजा पर पहुंचे कटरीना कैफ़ और अभिषेक बच्चन

हर साल अनुराग अपने घर यह सरस्वती पूजा रखते हैं और कटरीना हर साल उनके घर जाती है।
मुंबई- हाल ही में डायरेक्टर अनुराग बासु ने अपने घर सरस्वती पूजा रखी थी जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ़ भी शामिल हुईं। कहा जाता है कि सरस्वती पूजा के दिन पीला वस्त्र पहनना चाहिए और कटरीना ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है और इस पूजा में वो पीले सूट में नज़र आईं।

सिल्वर एम्ब्रोइडरी के इस प्लाज़ो और कुर्ती स्टाइल के सूट में कटरीना बहुत ही ख़ूबसूरत लग रही थीं। लॉन्ग गोल्डन इअरिंग और सिंपल स्ट्रेट बालों के साथ कटरीना ने परफेक्ट मेकअप अपनाया है।
कटरीना साल 2017 में अनुराग बासु की डायरेक्ट की गई फ़िल्म ‘जग्गा जासूस’ में रणबीर कपूर के साथ नज़र आई थीं। भले ही ये फ़िल्म दर्शकों और क्रिटिक्स को कुछ ख़ास पसंद नहीं आई, इस फ़िल्म के दौरान रणबीर और कटरीना का ब्रेकअप भी हुआ मगर इस फ़िल्म के बाद अनुराग और कटरीना की दोस्ती काफी गहरी हो गई। कटरीना की फ़िल्मों की बात की जाए तो कटरीना पिछली बार आमिर ख़ान और अमिताभ बच्चन के साथ फ़िल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ में दिखाई दी थीं। फ़िलहाल कटरीना सलमान ख़ान के साथ फ़िल्म ‘भारत’ की तैयारी में लगी हुई हैं। आपको पता ही होगा कि पहले कटरीना की जगह इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा होने वाली थीं।  

कटरीना ने फ़िल्म ‘भारत’ की तैयारियां खूब ज़ोरों शोरों से शुर कर रखीं हैं जिनकी अपडेट वो अपने सोशल अकाउंट पर देती रहती हैं। कभी सेट्स पर मस्ती करते हेउ तो अक्भी फ़िल्म के किसी गाने की रिहर्सल करते हुए.. ऐसे कई पोस्ट कटरीना के इन्स्टाग्राम पर मौजूद हैं। कटरीना कैफ़ के अलावा इस पूजा में बॉलीवुड फ़िल्म प्रोड्यूसर और म्युज़िक प्रोड्यूसर भूषण कुमार भी अपनी पत्नी दिव्या खोसला कुमार के साथ आए थे।

वहीं दूसरी तरफ अभिनेता अभिषेक बच्चन भी येलो कुर्ते में इस पूजा में शामिल हुए। अभिषेक ने भले ही अनुराग के साथ कभी काम नहीं किया है मगर ये दोनों अच्छे दोस्त हैं। अभिषेक की फिल्मों की बात की जाए तो वो पिछली बार तापसी पन्नू और विक्की कौशल के साथ फ़िल्म ‘मनमर्ज़ियां’ में दिखाई दिए थे। और कहा जा रहा है कि वो जल्द ही अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फ़िल्म ‘गुलाब जामुन’ में नज़र आएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 × one =

Most Popular

To Top