दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली
है। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 5 आतंकवादियों को ढ़ेर कर दिया गया।
दक्षिण
कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी
कामयाबी हाथ लगी है। सेना ने मुठभेड़ में 5 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।
रविवार की सुबह घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और
आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गयी थी।