भारत

कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र का नहीं किया आधुनिकीकरणः प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरूपुर में कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की। प्रधानमंत्री ने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद रक्षा क्षेत्र का आधुनिकीकरण न करने के लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना की।

दक्षिण भारत की यात्रा के अपने दूसरे पड़ाव में प्रधानमंत्री तमिलनाडु के पेरुमन-ल्लउर तिरुपुर में कई विकास परियोजनाओं का अनावरण किया।  एक 100 बिस्तर वाले ESIC अस्पताल, त्रिची हवाई अड्डे पर एक नए एकीकृत भवन और चेन्नई हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण का शिलान्यास किया। इसके अलावा वे चेन्नई में 470 बिस्तरों वाले ESIC अस्पताल, BPCL के एन्नौर तटीय टर्मिनल, चेन्नई से मनाली रिफाइनरी तक नए क्रूड ऑयल पाइप लाइन का उद्घाटन किया।

इसके अलावा पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के एजी-डीएमएस मेट्रो स्टेशन और वासरमैनपेट मेट्रो स्टेशन के बीच 10 किमी. लम्बी नई लाइन का उद्घाटन भी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में सामान्य जनजीवन को सस्ता और सुलभ सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार पिछले साढ़े चार सालों से काम कर रही है और ये प्रयास जारी रहेंगे।

उन्होने कहा कि स्पष्ट नीति और साफ नीयत और पूरी पारदर्शिता के साथ सरकार जनहित के कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि जनता विकास कार्यों में ज़रूर सहयोग करेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

thirteen + thirteen =

Most Popular

To Top