भारत

क्वालिटी प्रोग्राम देना सरकार का लक्ष्य- केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़

आदिवासी इलाकों में कम्युनिटी रेडियो को बढ़ावा देने के लिए पूरा साथ देगा सूचना और प्रसारण मंत्रालय। लोक सभा में सूचना और प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ का बयान- दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के ज़रिए क्वालिटी प्रोग्राम देना सरकार का लक्ष्य।

राज्यसभा में आज भी सदन की कार्यवाही बाधित हुई। सभापति वेंकैया नायडू चाहते थे कि प्रश्नकाल और शून्यकाल स्थगित कर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू कराई जाए लेकिन समाजवादी पार्टी के सांसद नीरज शेखर के टोका टाकी करने की वजह से वह बहुत नाराज हुए। नतीजन सदन की कार्यवाही को पहले 11:20 तक स्थगित कर दिया गया।

उच्च शिक्षण संस्थाओं में नियुक्तियों में आरक्षण संबंधी रोस्टर प्रणाली के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की को एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक के लिये स्थगित करना पड़ा। विपक्षी दलों के साथ सहमति के बाद विश्वविद्यालय रोस्टर मामले में शून्य काल में अल्पकालिक चर्चा हुई। समाजवादी पार्टी ,बसपा ,आरजेडी, सीपीआई समेत अनेक दलों ने विश्वविद्यालय रोस्टर आरक्षण मामला उठाया। सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जवाब दिए। विपक्षी दलों ने सवर्णों को आरक्षण दिए जाने की तर्ज पर विश्वविद्यालय रोस्टर में ओबीसी आरक्षण बहाल करने के लिए विधेयक की मांग की। सरकार ने रिव्यू पिटिशन सुप्रीम कोर्ट में दायर करने का आश्वाशन दिया।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा में कहा कि तकनीक के बदलते स्वरुप को देखते हुए कई बदलाव किए गए हैं, जिनकी मदद से लोग दूरदर्शन औऱ रेडियो सुन सकते हैं।

राठौड़ ने कहा कि उनका मंत्रालय कम्यूनिटी रेडियो को आदिवासी इलाकों में बढ़ावा देने में मदद करेगा, ताकि आदिवासी इलाकों की संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद मिल सके। सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा कि वे डीडी इंडिया  के विदेशों में प्रसारण पर तेज़ी से काम कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × 1 =

Most Popular

To Top