उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जमकर ममता
बनर्जी पर वार किए.
पुरुलिया में हेलिकॉप्टर उतरने की
इजाजत नहीं मिलने पर सड़क मार्ग से पहुंचे योगी ने ममता बनर्जी पर निशाना
साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी के शासन में गरीब लोगों का शोषण हुआ और वो
सारदा घोटाले में लिप्त अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रही हैं.