भारत

लेह-लद्दाख को मिली विकास परियोजनाओं की सौगात

जम्मू-कश्मीर को विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए लेह पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केंद्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान में स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम ने यहां के स्थानीय परिधान को धारण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऐतिहासिक लद्दाख विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया। यह लद्दाख क्षेत्र का पहला विश्वविद्यालय होगा, जिसे लद्दाख विश्वविद्यालय अधिनियम, 2018 के तहत स्थापित किया जाएगा। लेह, कारगिल, नुब्रा, ज़ांस्कर, द्रास और ख़ाल्सी के डिग्री कॉलेज इस विश्वविद्यालय के अंर्तगत आयेंगे। लेह और कारगिल में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्वविद्यालय के बन जाने पर यहां के हजारों छात्रों को फायदा होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पट्टिका का अनावरण करके लेह के कुशोकबकुला रिमपोचे (केबीआर) हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास किया। 18,985 वर्गमीटर में बनने वाला नया टर्मिनल मॉड्यूलर, ऊर्जा कुशल और आत्मनिर्भर टर्मिनल भवन होगा।

जम्मू-कश्मीर को विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए लेह पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केंद्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान में स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम ने यहां के स्थानीय परिधान को धारण किया। शून्य से 13 डिग्री कम तामपान में लेह पहुंचे प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर वहां मौजूद लोगों ने उनका विशेष अभिनंदन किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fifteen + five =

Most Popular

To Top