संसार

आर्कटिक ब्लास्ट की वजह से दुनिया के कई मुल्कों में भारी बर्फबारी

हाड़ कंपाने वाली सर्दी से लोग हुए परेशान, दुनिया के कई देशों में कड़ाके की ठंड

भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस समेत दुनिया के कई देशों में इस बार कड़ाके की ठंड ने कई साल के रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। मौसम वैज्ञानिक इसकी वजह आर्कटिक ब्लास्ट को बताया जा रहा है। बर्फीले तूफान के कारण भारी बर्फ जमने की प्रक्रिया को आर्कटिक ब्लास्ट कहा जाता है। आर्कटिक से यूरोप और अमेरिका में ज़बरदस्त ठंड फैल रही है, जो पश्चिमी विक्षोभ के साथ उत्तर भारत तक पहुंच रही है।

आर्कटिक से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण अमेरिका का दो-तिहाई भाग हाड़ कंपाने वाली सर्दी की चपेट में है। कई जगहों पर तापमान -50 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। बर्फीले तूफान के चलते कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका के मध्यपश्चिमी इलाकों में जमा देने वाली ठंड की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शिकागो में अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंड यहां पड़ रही है । ठंड के कारण विमानों की सेवा भी बाधित हुई है। शिकागो में सुबह का तापमान शून्य से 30 डिग्री नीचे चला गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

16 − 6 =

Most Popular

To Top