संसार

अमेरिका और चीन के अधिकारियों की वॉशिंगटन में बैठक

व्‍यापार तनाव को कम करने पर हो रही है चर्चा, कल से शुरू हुई दो दिवसीय बैठक

अमेरिका और चीन के वार्ताकारों ने अपने व्यापार संबंधों में तनाव का समाधान निकालने के लिए कल से दो दिवसीय बैठक शुरू की। इसका मकसद दोनों के बीच छह माह से भी ज्यादा समय से जारी व्यापार युद्ध का समाधान करना है। इस व्यापार युद्ध ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोरा और उस पर संकट के बादल भी दिख रहे है। अमेरिका चाहता है चीन खुद को इलेक्ट्रिक कार और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में वैश्विक शक्ति बनने की अपनी आकांक्षा को कम करे। अमेरिका के पूर्व व्यापार अधिकारी क्रिस्टोफर एडम्स ने कहा कि दोनों देशों की प्रणाली में बुनियादी बदलाव लाने वाले किसी समग्र समझौते पर सहमति बनने की उन्हें संभावना बहुत कम नजर आती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

13 − twelve =

Most Popular

To Top