7 फरवरी तक भेजी जा सकेगी एंट्री
चंडीगढ़ – इस वर्ष 13 अप्रैल को जलियांवाला बाग के खूनी हत्याकाँड की 100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लोगो को आम लोगों की भागीदारी से चुनने का फ़ैसला किया है। इसलिए लोगो बनाने का मुकाबला करवाया जायेगा जिसको गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर करवाएगी। यह खुलासा स्थानीयनिकाय, संास्कृतिक मामलों और पर्यटन मंत्री स. नवजोत सिंह सिद्धू ने आज यहाँ जारी प्रैस बयान के द्वारा दी।स. सिद्धू ने बताया कि इस दिवस को और महत्वपूर्ण बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इसका संदेश पहुँचाने के लिए राज्य में कई प्रकार की गतिविधियों जैसे कि फोटो प्रदर्शनी, पेंटिंग, नाटक, भाषण और कविता के मुकाबले भी करवाए जाएंगे। उन्होंने अमृतसर के डिप्टी कमिशनर स. कमलदीप सिंह संघा को इस लोगो मुकाबले के लिए गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी से संपर्क करने की जि़म्मेदारी देते हुए कहा कि जलियांवाला बाग के हत्याकाँड के शताब्दी दिवस संबंधी चुना जाने वाला लोगो आम लोगों द्वारा डिज़ाइन किया गया हो। लोगो में भाग लेने के लिए आखिरी तारीख़ 7 फरवरी होगी।इस संबंधी आगे जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर श्री संघा ने बताया कि इस मुकाबले में भाग लेने के लिए आम लोग जिसमें विद्यार्थी भी शामिल हैं, लोगो डिज़ाइन करके गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी कल्याण विभाग के डीन श्री एस.एस. बहल की ई-मेल पर भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोगो मेकिंग कंपीटीशन में से बढिय़ा लोगो चुनने के लिए एक कमेटी भी गठित की जा रही है और यह कमेटी आइ हुई एंट्रियों में से सबसे बढिय़ा लोगो का चयन करेगी।