मनोरंजन

मुंबई एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में स्टंट करते नजर आए टाइगर श्रॉफ, एक्शन से भरपूर देखिए ये खास तस्वीर

बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ दमदार अभिनय के साथ एक्शन और डांस के लिए जाने जाते है। उनके इस हुनर का एक और लाइव सबूत मिल गया है देखें ये तस्वीरें-रविवार की सुबह टाइगर श्रॉफ को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान वो स्टंट करते हुए नजर आए। दरअसल, टाइगर को एयरपोर्ट के ओर बढ़ना था लेकिन रास्ते में बैरिकेट था। इस कारण एयरपोर्ट की ओर बढ़ने वाला रास्ता और दूर पड़ रहा था। टाइगर श्रॉफ ने शॉर्टकट अपनाते हुए वहां से छलांग लगा दी।टाइगर श्रॉफ का ये धमाकेदार स्टंट मीडिया के कैमरों में कैद हो गया और अब उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।देखिए तो ये तस्वीर टाइगर श्रॉफ कैसे धमाकेदार स्टंट करते हुए आगे बढ़ रहे है।टाइगर श्रॉफ इनदिनों ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म में वो तारा सुतारिया और अनन्या पांडेय के साथ नजर आएंगे।’स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के अलावा टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ भी नजर आने वाले है। इस फिल्म में ये दोनों कलाकार जबरदस्त एक्शन के अलावा डांस करते हुए भी दिखाई देंगे।टाइगर श्रॉफ बहुत जल्द बागी की हिट फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में भी नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म के कहानी पर काम चल रहा है। इस फिल्म में भी टाइगर खतरनाक एक्शन करते हुए दिखाई देंगे।यही नहीं, टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘रैम्बो’ में भी नजर आएंगे। यह फिल्म हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘रैम्बो’ की ऑफिशल रीमेक होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

8 + 15 =

Most Popular

To Top