मनोरंजन

ऋषि कपूर की सेहत को लेकर आई बड़ी खबर, कैंसर की अटकलों के बीच, पहली बार अपने इलाज का खुलासा

पिछले कुछ समय से ऋषि कपूर भारत से दूर अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं। इसके बाद भारत में उनकी बिमारी को लेकर कई खबरें भी सामने आई। लेकिन अब ऋषि कपूर ने खुद पहली बार अपने हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ने ये खुलासा बॉलीवुड हंगामा को दिए अपने इंटरव्यू में किया है। उन्होंने ने दिए अपने इंटरव्यू में कहा, ‘मेरी हेल्थ पहले से सुधार आ रहा है। मैं और कुछ दिनों तक अपने काम से दूसर रहूंगा। मेरी ट्रीटमेंट अभी भी चल रही है। उम्मीद है कि मैं जल्द इस बिमारी से रिकवर हो जाऊंगा। भगवान की कृपा रही तो मैं जल्द काम पर भी लौटूंगा।ऋषि कपूर ने दिए अपने इंटरव्यू में कहा- ‘मेरा इलाज बहुत थकाने वाला और काफी लंबा है। इसके लिए मुझे अपने आप पर धैर्य रखना जरूरत है। मेरे स्वभाव में बदकिस्मती से धैर्य रखना नहीं है। वैसे आपको बता दें, ऋषि कपूर ने भले ही पहली बार अपनी बीमारी को लेकर इस तरह का अपडेट दिया हो लेकिन इससे पहले ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर कई बार सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए उनकी सेहत के बारे में जानकरी देती रहती है। आपको बात दें, भारत से दूर ऋषि कपूर तकरीबन चार महीने से दूर है। इन चार महीनों में कपूर परिवार में से कभी किसी ने उनकी बीमारी के बार में मीडिया से कभी बात नहीं की। और तो और जब मीडिया में ऋषि कपूर के बीमारी के बारे में अलग-अलग खबरें आ रही थी उस दौरान ऋषि कपूर ने अपने फैन्स से रिक्वेस्ट करते हुए कहा था कि वह मेरी बीमारी के बारे में कोई कयास न लगाए।खबर के मुताबिक, अमेरिका में ऋषि कपूर कैंसर की बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। खैर, ऋषि कपूर ने 2019 का सेलिब्रेशन पुरे परिवार के साथ न्यूयॉर्क में किया था। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें खूब वायरल हुई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fourteen − 10 =

Most Popular

To Top