खेल

तीसरे वनडे में द. अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

सेंचुरियन- इमाम-उल-हक ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए शानदार शतक लगाया लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में शिकस्त झेलनी पड़ी।इमाम के 101 रनों की शतकीय पारी के दम पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 317 रनों का स्कोर खड़ा किया लेकिन बारिश के बीच दक्षिण अफ्रीका ने मुकाबले को डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर 13 रनों से अपने नाम किया। मुकाबले को दो बार बारिश की वजह से रोकना पड़ा।जब दूसरी बार खेल रोका गया तब दक्षिण अफ्रीका 33 ओवर में दो विकेट खोकर 187 रन बना चुका था। उस समय रेजा हेनरिक्स 83 और कप्तान फाफ डु प्लेसिस 40 रनों पर नाबाद थे। पांच मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 2-1 से आगे है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 × 2 =

Most Popular

To Top