मनोरंजन

ऋतिक रोशन के फिजिकल ट्रेनर के साथ मिलकर अली फज़ल ने फिटनेस के लिए की अनोखी कोशिश

मुंबई-पिछले साल एक्टर अली फज़ल ने वीडियो ऑन डिमांड सीरीज मिर्ज़ापुर में बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया और अब वह मिर्जापुर सीज़न-2 के लिए तयारी शुरू कर हैं। जिन लोगों ने 2018 में डिजिटल स्पेस पर अलग-अलग प्रोग्राम के कई एपिसोड देखे लेकिन मिर्जापुर नहीं देखा, सही मायने में वे पिछले साल के सबसे सफल ओरिजनल्स में से एक को देखने से चूक गए। इस शो में अली ने मल्टी-लेयर्ड गुड्डू पंडित का किरदार निभाया था और पहले सीज़न में इस शो के लिए उनके फिजिकल ट्रान्स्फॉर्मेशन ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। अली ने राहुल भट्ट से ट्रेनिंग ली और इसी वजह से इस सीरीज में उनके बॉडी का हर हिस्सा उनके रोल के अनुरूप रौबदार दिख रहा था। अब कुछ दिनों के अंतराल के बाद अली एक बार फिर से खुद को ट्रान्स्फॉर्म कर रहे हैं। इस बार वह मुस्तफा के साथ मिलकर 12 वीक्स चैलेंज तौर पर अपने फिजिक को अच्छी तरह से देने के काम में जुट गए हैं। इस जोड़ी ने साथ मिलकर काफी मेहनत की है और बेहद तेज नतीजे देने वाले इंटेक्स पावर वर्कआउट पर काम कर रहे है, ताकि अली को ऐसा ट्रान्स्फॉर्मेशन मिल सके जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ उन्हें इंस्पायर भी करे। जिन लोगों को मालूम नहीं है उन्हें बता दें कि बॉलीवुड के सबसे ज्यादा मशहूर फिटनेस इंस्पिरेशन, यानी ऋतिक रोशन के पीछे भी मुस्तफा अहमद की मेहनत छिपी हुई है। फिटनेस वर्ल्ड में मुस्तफा ऋतिक रोशन और साउथ फिल्मो के सुपरस्टार महेश बाबू के पर्सनल ट्रेनर के तौर पर जाने जाते हैं, और अब उन्हें अली फजल के रूप में एक नया स्टूडेंट मिल गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nineteen − 6 =

Most Popular

To Top