जीवन शैली

लहसुन है बालों के लिए बेहद उपयोगी

बालों के लिए बेहद उपयोगी है लहसुन, डैन्ड्रफ भी करता है दूर

लहसुन न सिर्फ खाने का जायदा बढ़ाता है, बल्कि इसमें कई आयुर्वेदिक गुण होने की वजह से यह कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। क्या आप जानते हैं कि लहसुन बालों के लिए भी काफी उपयोगी है? लहसुन के इस्तेमाल से न सिर्फ बालों की ग्रोथ अच्छी होती है बल्कि यह डैन्ड्रफ को भी दूर रखता है।

लहसुन में काफी सारे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जिनमें बी-6, सी और मैंगनीज भी शामिल है। ये सभी तत्व हेल्दी बालों के लिए बेहद ज़रूरी हैं।

लहसुन में ऐंटीमाइक्रोबियल और ऐंटीफंगल प्रॉपर्टीज़ भी होती हैं जोकि बालों में मौजूद बैक्टीरिया और अन्य कीटों से लड़ने में मदद करती हैं और स्कैल्प को हेल्दी रखती हैं।लहसुन हेयर फॉलिकल्स को भी साफ करता है और उन्हें मजबूती प्रदान करता है, जिसकी वजह से बालों को झड़ना कम होता है।

हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो वे लहसुन का इस्तेमाल बालों या स्किन के लिए न करें। इसके लिए वे पहले डॉक्टर से परामर्श लें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × 5 =

Most Popular

To Top