पंजाब

मोहाली प्रेस कल्ब के स्थापना दिवस मौके केक काटा

मोहाली – मोहाली के पत्रकारों की संस्था ‘मोहाली प्रेस कल्ब’ का 22वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस संबंध में कोठी नंबर 384, फेज-4 मोहाली स्थित प्रेस कल्ब के आफिस में अध्यक्ष गुरजीत सिंह बिल्ला तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह शाही की अगुआई में पत्रकार भाईचारे द्वारा केक काटने की रस्म अदा की गई।कल्ब के महासचिव हरबंस सिंह बागड़ी ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए बताया कि मोहाली प्रेस कल्ब सन् 1999 में स्थापित किया गया था जिस के पहले अध्यक्ष श्री धर्मपाल उपाशक जी थे तथा श्री गुरप्रीत सिंह नियामियां महासचिव बने थे।कल्ब की गतिविधियों बारे प्रकाश डालते हुए श्री बागड़ी ने बताया कि यह प्रेस कल्ब बहुत ही बढिय़ा ढंग से चलाया जा रहा है तथा प्रत्येक वर्ष लोकतांत्रिक ढंग से गवर्निंग बॉडी का चुनाव करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस प्रेस कल्ब में प्रत्येक आम व्यक्ति अथवा संस्था को अपनी समस्या सरकार तक पहुंचाने के लिए प्लेटफार्म मुहैया करवाया जाता है तथा पत्रकारों के लिए सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

12 + two =

Most Popular

To Top