शिमला

राज्यपाल करेंगे शिमला में राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शिमला के रिज मैदान पर 26 जनवरी, 2021 को राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी समारोह में सम्मिलित होंगे। गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तर पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे।हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार मण्डी, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला, तकनीकी शिक्षा मन्त्री डा. राम लाल मारकण्डा लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग, ग्रामीण विकास मन्त्री वीरेन्द्र कंवर सिरमौर, उद्योग मन्त्री बिक्रम सिंह ऊना, शिक्षा मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर हमीरपुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री डा. राजीव सैजल कुल्लू, बहुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ, वन मन्त्री राकेश पठानिया सोलन, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग चम्बा और विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज बिलासपुर में जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

14 + 13 =

Most Popular

To Top