भारत

पीएम मोदी 16 जनवरी को लॉन्च करेंगे दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे. ये कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया जाएगा. ये दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा, जिसमें देश का हर हिस्सा और हर कोना शामिल होगा. लॉन्च के दौरान सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के कुल 3006 सत्र स्थल वर्चुअल तरीके से जुड़े रहेंगे. उद्घाटन के दिन प्रत्येक सत्र स्थल पर लगभग 100 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा.यह टीकाकरण कार्यक्रम प्राथमिकता वाले समूहों के सिद्धांतों पर आधारित है, जिनका टीकाकरण पहले किया जाना है. सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के स्वास्थ्यकर्मी और ICDS कर्मी इस चरण के दौरान टीका प्राप्त करेंगे.यह टीकाकरण कार्यक्रम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा विकसित एक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म को-विन के जरिए संचालित किया जाएगा. ये डिजिटल प्लेटफॉर्म टीका स्टॉक, भंडारण तापमान और कोविड -19 वैक्सीन के लिए लाभार्थियों के व्यक्तिगत ट्रैकिंग की वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करेगा. यह प्लेटफॉर्म टीकाकरण सत्रों का संचालन करते हुए सभी स्तरों पर कार्यक्रम प्रबंधकों की सहायता करेगा. कोरोना महामारी, टीकाकरण अभियान और को-विन सॉफ़्टवेयर से जुड़े प्रश्नों को संबोधित करने के लिए एक समर्पित 24×7 कॉल सेंटर – 1075 भी स्थापित किया गया है. कोविशील्ड और कोवैक्सीन की पर्याप्त मात्रा पहले ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सक्रिय समर्थन के साथ सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पहुंचा दी गई है. इन्हें राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा जिलों और टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाया गया है. जन भागदारी के सिद्धांतों पर आधारित इस कार्यक्रम के तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

18 − 4 =

Most Popular

To Top