पंजाब

गाँव टोडर माजरा मामले की गऊ सेवा आयोग के चेयरमैन सचिन शर्मा द्वारा निंदा

चंडीगढ़ – पंजाब गऊ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री सचिन शर्मा ने खरड़ तहसील के गाँव टोडर माजरा में गाय के बछड़े पर पिटबुल कुत्ते से हमला करवाने की सख़्त निंदा की है।उन्होंने कहा कि पंजाब गऊ सेवा आयोग इस घटना को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा।श्री शर्मा ने कहा कि इस मामले सम्बन्धी उन्होंने सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों के साथ बात की और दोषियों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही अमल में लाते हुए अदालत में जल्द चालान पेश करने के लिए कहा।श्री शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा तेज़ी से कार्यवाही करते हुए तरनजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी टोडर माजरा, अमरजीत सिंह पुत्र लखमीर सिंह टोडर माजरा, प्रिंस पुत्र स्वर्गीय हरनेक सिंह निवासी सनेटा और जसमेर सिंह पुत्र स. सुरजीत सिंह निवासी ने टोडरमाजरा के खि़लाफ़ धारा 295 ए, 323, 506 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twenty + 1 =

Most Popular

To Top