जीवन शैली

आंवला जूस में छिपा है सेहत का राज

आंवला में विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण होते हैं। इसके अलावा इसे आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी भी कहा जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। इसी कारण कोरोना काल में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एक्सपर्ट्स द्वारा इसका सेवन करने की सलाह दी गई। यह मौसमी सर्दी-खांसी से राहत दिलाने के साथ आंखों, स्किन व बालों से जुड़ी परेशानियां दूर करने में मदद करता है। इसका कच्चा, अचार, मुरब्बा व जूस के रूप में सेवन किया जाता है। खासतौर पर आंवला जूस पीना फायदेमंद समझते है। मगर इसे सही समय और मात्रा में पीने से ही पूरा फायदा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
बात आंवला जूस पीने की करें तो इसे सुबह खाली पेट पीना फायदेमंद होता है। साथ ही इसे रोजाना 10 से 20 मिलीग्राम पीना चाहिए। इससे ज्यादा मात्रा में आंवला जूस पीने से सेहत को नुकसान झेलना पड़ सकता है। साथ ही आप चाहे तो इसे दिन 2 बार पी सकते हैं।
1. आंवला में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-कैंसर गुण होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा कम रहता है।
2. रोजाना आंवला जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।
3. विटामिन-सी से भरपूर आंवला जूस पीने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में सर्दी, खांसी, जुकाम व मौसमी बुखार से राहत रहती है।
4. इसके सेवन से शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकलने में मदद मिलती है। ऐसे में शरीर पर जमा एक्सट्रा चर्बी कम होकर वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।
5. शरीर में अधिक गर्मी होने पर आंवला का जूस पीना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ठंडक का अहसास होने के साथ दिनभर एनर्जेटिक फील होने में मदद मिलती है।
6. जी-मचलाने व उल्टी की समस्या होने पर आंवले के रस में मिश्री मिलाकर दिन में 2-3 बार खाने से आराम मिलता है। इसके अलावा 6-7 दिन लगातार आंवला जूस पीने से पेट में मौजूद कीड़े मरने में मदद मिलती है।
7. इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ इससे जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत मिलती है। खासतौर पर मोतियाबिंद से परेशान लोगों को रोजाना 1-1 बड़ा चम्मच आंवला पाउडर और शहद मिलाकर कर खाना चाहिए।
8. आंवले के रस में चुटकीभर कपूर मिलाकर मसूड़ों पर लगाने से दांत दर्द व कैविटी होने से बचाव रहता है।
9. सर्दी-जुकाम की परेशानी होने पर 1-1 बड़ा चम्मच आंवला पाउडर और शहद मिलाकर खाने से आराम मिलता है।
10. सेहत के साथ खूबसूरती बढ़ाने के लिए आंवला बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आंवला पाउडर में शहद मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएं। बाद में इसे ताजे पानी से साफ कर लें। इससे चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, कील-मुंहासे, झुर्रियां दूर होकर स्किन साफ, निखरी, मुलायम व ग्लोइंग नजर आती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eighteen − 6 =

Most Popular

To Top