क्रिकेट

चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ के बचे हुए मैचों से बाहर हुए के. एल. राहुल

भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल अभ्यास के दौरान हुए चोटग्रस्त, राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बची हुई सीरीज़ से बाहर.भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो टेस्ट से बाहर हो गए हैं। सलामी बल्लेबाज, मध्यक्रम बल्लेबाज के साथ-साथ विकेटकीपिंग का भी विकल्प देने वाले राहुल को अब तक टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला था। बीसीसीआई ने राहुल की चोट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाज़ी करते हुए राहुल को बाई कलाई में चोट लग गई। राहुल को इस चोट से पूरी तरह उबरने के लिए कम से कम तीन हफ्ते का समय लगेगा। उधर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से सिडनी में शुरु होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए पांच भारतीय खिलाड़ियों- रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ और नवदीप सैनी को खेलने की मंजूरी दे दी गई है।इन सभी खिलाड़ियों पर बायो-बबल यानि खिलाड़ियों को कोरोना से बचाने के लिए बनाए गए सीमित वातावरण को तोड़ने का कथित आरोप था। इस घटना की जांच के बाद पांचों खिलाड़ियों को सिडनी टेस्ट में हिस्सा लेने की मंजूरी मिल गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 × one =

Most Popular

To Top