खेल

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 277/5, ऑस्ट्रेलिया पर ली 82 रनों की बढ़त

मेलबॉर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अजिंक्य रहाणे के शानदार शतक की बदौलत भारत ने मैच में अपनी पकड़ बना ली।हालांकि आज दिन की शुरूआत अच्छी नही रही शुभमन गिल अपने कल के स्कोर में केवल 17 रन ही और जोड़ पाए और आउट हो गये। पुजारा भी ज्यादा देर टिक नही सके वे 17 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर आउट हो गए, जबकि हनुमा विहारी ने 21 रन का योगदान दिया। रिषभ पंत 29 रन बनाने में सफल रहे।इस बीच अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी पारी खेलते हुए एक छोर संभाले रखा और शतक बनाकर ही दम लिया, यह उनके टेस्ट करियर का 12वां शतक था। खराब परिस्थिति में रवींद्र जडेजा ने रहाणे का अच्छा साथ दिया जिसकी बदौलत दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट के नुकसान पर 277 रन बना लिए। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया पर अब भारत की कुल बढ़त 82 रन की हो गई है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर रहाणे 104 और रवींद्र जडेजा 40 रन पर नाबाद है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × three =

Most Popular

To Top