भारत

उत्तर भारत में सर्दी का दौर जारी, पहाडों में बर्फबारी, दिल्ली-एनसीआर में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत

पहाडों में हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत में बढती सर्दी है। हालांकि दिल्ली एनसीआर में लोगों को आज ठंड से थोड़ी राहत मिली है। पिछले दिनों से चल रही सर्दी की मार से राहत की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि दिल्ली हरियाणा पंजाब के लिए मौसम विभाग ने 19 दिसंबर के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली और उत्तरी मैदानी इलाकों के लोग पिछले कुछ दिनों से शीतलहर की स्थिति का सामना कर रहे हैं। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली ने गुरुवार को ठंड के 10 साल का रिकॉर्ड तोड़। मौसम विभाग के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सर्दी का असर जल्द ही शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी हुई और अब शीत लहर के मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है.गिरते तापमान के साथ दिल्ली और आस-पास के इलाकों में शुक्रवार को भी ठंड की स्थिति बनी रही। शुक्रवार को सफदरजंग वेधशाला में दिल्ली शहर में सामान्य से 3 डिग्री कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही, अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में यही ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है।23 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ जाएगा , जिसके बाद इसकी अनुपस्थिति के परिणामस्वरूप पश्चिमी हिमालय पर सामान्य बारिश और हिमपात होगी मौसम विभाग के अनुसार 24 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी। जैसा कि पहले कहा गया था कि यह सर्दी और मुश्किल हालात पैदा करने वाली है, ऐसे में सभी को सावधानी के साथ-साथ अपना और ध्यान रखने की आवश्यकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × 1 =

Most Popular

To Top