हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का कुशल-क्षेम पूछा

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की सोमवार को तेलंगाना में एक दुर्घटना हुई। यह मामुली दुर्घटना तेलंगाना के यदाद्री भुवनगरी जिले के चैतुपल कस्बे के समीप हुई।राजभवन के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल और अन्य सभी लोग इस घटना में पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद, राज्यपाल ने अपना वाहन बदलकर नलगोंडा जिले की ओर प्रस्थान किया।उन्होंने कहा कि राज्यपाल नलगोंडा जा रहे थे, जब राज्यपाल का सरकारी वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियन्त्रित होकर सड़क से बाहर चला गया।दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्यपाल से टेलीफोन पर कुशल-क्षेम पूछा।दत्तात्रेय ने कहा कि मैं अपने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद देता हूं, जिनकी प्रार्थना हमेशा उनके साथ हं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

10 + nine =

Most Popular

To Top