जालंधर – डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने गुरूवार को जालंधर में पंजाब शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम (पीयूईआईपी) योजना अधीन 126 करोड़ रुपए के प्रोजैक्टों की गति का जायज़ा लिया।पंजाब शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम (पीयूईआईपी) की प्रगति के लिए बुलाई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिशनर ने बताया कि पीयूईआईपी के दूसरे पड़ाव के अंतर्गत नगर निगम जालंधर के अधिकार क्षेत्र में अलग -अलग विकास कामों के लिए 95 करोड़ रुपए और नगर कौंसिलों के लिए 31 करोड़ रुपए डीडीएलजी, जालंधर को जारी किये गए हैं।डिप्टी कमिश्नर ने उप मंडल मैजिस्ट्रेट /एम.सी. आधिकारियों को कहा कि वह लोगों की भलाई के लिए यह कार्य निर्धारित समय में शुरू करने और पूरा करने को सुनिश्चित बनाए।उन्होनें कहा कि जिले के विकास को बढ़ावा देना समय की मुख्य आवश्यकता है। थोरी ने आधिकारियों को योजना अधीन चल रहे प्रोजैक्टों को पूरा करने के लिए समय सीमा का पालन करने के लिए कहा।उन्होनें कहा कि यह जिले के शहरी क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देंगे। उन्होनें कहा कि इस योजना का मुख्य उदेश्य जिले के शहरी क्षेत्रों के विकास को यकीनी बनाना है।इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, उप मंडल मैजिस्ट्रेट राहुल सिंधु, गौतम जैन, संजीव कुमार शरमा, डा. विनीत कुमार और डा. जय इन्द्र सिंह, ज्वाईंट कमिश्नर, एमसी इनायत, डीडीएलजी दरबारा सिंह और अन्य मौजूद थे।