खेल

चैंपियंस लीग मैनचेस्टर यूनाइटेड प्रतियोगिता से बाहर हुई

प्रीमियर लीग की दिग्गज टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड चैंपियंस लीग से बाहर, युवेंटस ने बार्सिलोना को 3-0 से हराया, चेल्सी और क्रास्नोदर के बीच मुक़ाबला ड्रॉ.चैंपियंस लीग के ग्रुप एच के मैच में आरबी लिपजिग के हाथों 2-3 से हार कर प्रीमियर लीग की दिग्गज टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड चैंपियंस लीग से बाहर हो गई है। लीग में बने रहने के लिए मैनचेस्टर यूनाइटेड को सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी लेकिन लिपजिग की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे मैनयू के खिलाड़ी बेबस नजर आये, उनके खिलाड़ी ब्रूनो फर्नानडिस और पॉल पोग्बा के अंतिम समय में किए गये प्रयासों के बावजूद मैनचेस्टर यूनाइटेड हार गई। चैंपियंस लीग के ग्रुप जी के अंतिम मैच में दो दिग्गज खिलाड़ी लायनेल मैसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीमें आमने सामने थी।इस सुपर हिट मुकाबले में बार्सिलोना की टीम युवेंटस के सामने फीकी नजर आई और मुकाबला 0-3 से हार गई। इस मैच में मैसी कुछ खास प्रदर्शन नही कर पाए जबकि रोनाल्डो ने पेनाल्टी के जरिए 2 गोल दागे, वेस्टन मेकनिन युवेंटस की तरफ से अन्य स्कोरर रहे। ग्रुप ई के मैच में चेल्सी और क्रास्नोदर के बीच खेला गया मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। इस मैच में पहला गोल हालांकि क्रास्नोदर की तरफ से खेल के 24वें मिनट में केबेला ने किया, जबकि इसके 4 मिनट बाद क्रास्नोदर के खिलाड़ी टेमी अब्राहम द्वारा फाउल खेले जाने के एवज में चेल्सी को पेनाल्टी मिला और उनके खिलाड़ी जोरगिन्हो ने इसे नेट में डाल कर मुकाबले को 1-1 कर दिया। मैच का दूसरा हाफ गोल रहित समाप्त हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × 2 =

Most Popular

To Top