भारत

देश में कोविड से स्‍वस्‍थ होने की दर बढकर 94.59 प्रतिशत हुई

भारत ने कोविड के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या में लगातार गिरावट के साथ, आज देश में सक्रिय मामलों का प्रतिशत चार से भी नीचे गिर गया है।लगभग 3 लाख 83 हजार सक्रिय मामलों के साथ यह प्रतिशत तीन दशमलव नौ- छह हो गया है। एक महीने से अधिक समय तक संक्रमण की प्रतिदिन संख्‍या 50 हजार से कम रह गई है। देश में कोविड से ठीक होने वालों की दर 94.59 प्रतिशत हो गई है।91 लाख से अधिक लोग संक्रमण से मुक्‍त हुए हैं, जो अब तक संक्रमित हुए लोगों का 94 दशमलव पांच-नौ प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 39 हजार से अधिक लोग संक्रमण से मुक्‍त हुए। लगातार 11 वें दिन नए संक्रमित मामलों की संख्या ठीक होने वालों की संख्‍या से कम रही।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस समय 15 हजार से कम सक्रिय मामले हैं। कोविड से मरने वालों की दर एक दशमलव चार-पांच प्रतिशत रह गई है।पिछले 24 घंटे में संक्रमण से तीन सौ 85 लोगों की मृत्‍यु हुई।इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में देश में 10 लाख 26 हजार से अधिक कोविड नमूनों का परीक्षण किया गया। अब तक लगभग 14 करोड़ 88 लाख कोविड नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। देश की परीक्षण क्षमता प्रतिदिन 15 लाख हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि बड़ी संख्‍या में परीक्षणों से सकारात्मकता दर भी कम होकर दो दशमलव पांच-नौ प्रतिशत हो गई है। देश में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन द्वारा प्रति दस लाख आबादी के लिए निर्धारित मानकों से पांच गुना अधिक दैनिक जांच की जा रही है।देश में इस समय कोविड नमूनों की जांच के लिए दो हजार दो सौ दस प्रयोगशालएं हैं, जबकि साल के शुरुआत में सिर्फ एक प्रयोगशाला थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 + ten =

Most Popular

To Top