खेल

खेल मंत्री डोप मुक्त खेलों के लिए वाडा का समर्थन करेगा भारत

भारत में रिसर्च करने की क्षमताओं को मजबूत किया जाएगा. भारत निष्पक्ष और साफ सुथरा खेल के लिए प्रतिबद्ध है.केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी वाडा के प्रमुख से वादा करते हुए कहा कि खेलों को साफ सुथरा रखने के लिए भारत उसके सभी प्रयासों का समर्थन करेगा। रिजिजू ने नेशनल डोपिंग रोधी एजेंसी नाडा और नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मणिपुर के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को एक राष्ट्रीय वेबिनार का उद्घाटन करने के दौरान यह बात कही। रिजिजू ने साथ ही बताया कि नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी यानि नाडा डोपिंग के खतरे से छुटकारा पाने के लिए अपने प्रयासों को लेकर प्रतिबद्ध है और वह वाडा द्वारा बनाए गए सभी डोपिंग रोधी नियमों को लागू कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × 5 =

Most Popular

To Top